सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए

सिजेरियन डिलीवरी (cesarean delivery) को सी सेक्शन (C Section) के नाम से भी जाना जाता है। सी – सेक्शन, पेट की प्रमुख सर्जरी है। यदि हाल ही में आपने सिजेरियन सेक्शन द्वारा बेबी को जन्म दिया है तो अक्सर आपके मन में प्रश्न आते होंगे जैसे सिजेरियन के बाद सेक्स करना चाहिए या नहीं ?, सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए ? (cesarean delivery ke kitne din baad sambandh banana chahiye), जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शल्य क्रिया से गुजरने के बाद स्त्री या पुरुष को ठीक होने में कुछ समय लगता है। ठीक उसी प्रकार सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला को स्वस्थ होने में समय लगता है। इसी के चलते डाक्टर्स द्वारा सिजेरियन डिलेवरी होने के बाद पति पत्नि को कुछ महीनों तक शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह देते हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए

अधिकांशतः ऐसा जोडा जिनके प्रसव सी सेक्शन ऑपरेशन से प्रसव हुआ है ऐसे स्त्री पुरुष जानना चाहते हैं कि सी-सेक्शन डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए। गाइनो एवं सेक्स स्पेशलिस्ट सी – सेक्शन के 4 माह से 6 माह बाद शारीरिक संबंध बनाने की सलाह स्त्री व पुरुष को देते हैं। बच्चा हो जाने के उपरान्त आपका जीवन जीने का सलीका एकदम से बदल जाता है, खासकर माँ का। एक स्त्री के लिए बच्चे को जन्म देना कोई आसान कार्य नहीं है। यदि किसी महिला के बच्चा साधारण प्रसव क्रिया से हुआ या सिजेरियन ऑपरेशन से दोनों ही परिस्थिति में चिकित्सक द्वारा पति पत्नी को कुछ माह दूरी बनाये रखने की सलाह दी जाती है।

आपके शरीर की रिकवरी प्रोसेस यह तय करती है कि कब आप पहले की तरह सामान्य जिन्दगी के कार्य कर पायेंगी और कब पति और पत्नी यौन संबंध बना पायेंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है कि प्रसव के बाद पति पत्नी को फिजिकल रिलेशनशिप बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कुछ सावधानियां 

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कुछ सावधानियां 

महिलाओं में प्रसव क्रिया से गुजरने के बाद उनके शरीर में काफी कमजोरी, थकान घर कर लेती है। अतः जब तक आपके महिला साथी का शरीर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो जाता है, तब तक सेक्स करने से बचना चाहिए। सी-सेक्शन के बाद स्त्री का शरीर फिजिकल रिलेशन बनाने व अन्य फिजीकल कार्य करने की स्थिति में नहीं होता है तथा डिलीवरी के बाद न्यू मदर को जल्दी सेक्स क्रिया में लिप्त करने से माँ को भविष्य में कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है। सी-सेक्शन के बाद घाव (Wounds) तथा टांकों को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग छह सप्ताह लग सकते हैं, और डिलीवरी के बाद आपको कई हफ्तों तक इन घांवों तथा स्टिचिज में संवेदनशील महसूस हो सकती है। कई महिलाओं को घाव के चारों ओर संवेदनशीलता और सिहरन फील हो सकती है, इसमें डरने की कोई बात नही है, यह बिलकुल सामान्य है।

यदि आपको उल्टी या बुखार जैसे लक्षण महसूस न हों, तब तक बेचैनी आदि लक्षण को नजरअंदाज किया जा सकता है। घाव के आसपास किसी भी रक्तस्राव, दर्द महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखांए। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है, ऑपरेशन के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, यदि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद फिजिकल होने में दर्द महसूस हो तो क्या करना चाहिए Cesarean delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye आइये इसे विस्तार से जानते है सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद यौन संबंध बनाने के लिए सेक्स पोजीशन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर हार्मोनल इम्बेलेंस के कारण कई तरह के बदलाव आते हैं। महिलाओं में नार्मल डिलीवरी या सी सेक्शन डिलीवर के बाद कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पडता है। योनि प्रसव क्रिया के बाद गर्भाशय को सामान्य स्थिति में आने में लगभग 6 हफ्तों का समय लग जाता है। जबकि नार्मल डिलीवरी की 2 माह का इंतजार करना आपके लिए लाभदायक होगा। मेजर आपरेशन के बाद भी योनि से रक्तस्त्राव होने की समस्या देखने को मिलती है। ऐसा गर्भाशय को पुनः सामान्य आकार में लाने के लिए शरीर द्वारा प्राकृतिक रूप से किया जाता है। अतः चार से छः सप्ताह गर्भाशय ग्रीवा के वापस बन्द होने तक महिला को ब्लीडिंग हो सकती है।

सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद संभोग करना सुरक्षित है?

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है

प्रत्येक महिला का शरीर एक समान नहीं होता है। इसी कारण सी सेक्शन डिलीवरी के बाद शारीरक संबंध बनाने की प्रक्रिया का भी कोई एक निश्चित समय नहीं होता। परन्तु अधिकांश महिलाओं को फिजीकली एक्टिव होने के लिए चार से छः सप्ताह तक अपने को नियंत्रित रखना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के विशेषज्ञों की राय में सिजेरियन के बाद महिला को अपनी योनि में कुछ हफ्तों तक कुछ भी घुसने नहीं देना चाहिए।अधिकांश डाक्टर / गाइनी आपको बडा ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद कम से कम 6 हफ्ते का इंतजार करने की सलाह देंगे। महिलांए तीन से छः महीने बाद अपने को शारीरिक यौन संबंध बनाने के लिए अच्छा महसूस करने लगती हैं।

हालांकि सी सेक्शन डिलीवरी में महिला को रक्तस्त्राव (Bleeding) नार्मल डिलीवरी से कम होती है, तब भी बच्चे के जन्म के बाद महिला के सर्विक्स तथा गर्भाशय ग्रीवा को बंद होने तथा स्वस्थ होने में कम से कम 6 सप्ताह का समय लग जाता है।कुछ महिलाओं को सिजेरियन के बाद स्वस्थ होने में अन्य महिलाओं से कम समय लगता है तथा वह संभोग के लिए जल्दी तैयार हो जाती हैं परन्तु शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पूर्व कपल्स को अपने डाक्टर से एडवाइज जरूर ले लेनी चाहिए। इंटरकोर्स करने से पूर्व फोरप्ले करने के दौरान महिला के स्तनों से दूध निकल सकता है। यह सामान्य है इसमें घवराने की कोई बात नहीं है। फोरप्ले या फिजीकल रिलेशन बनाने से दूध के उत्पादन पर कोई असर नहीं पडता है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद यौन संबंध बनाने के लिए सेक्स पोजीशन

आपके द्वारा सी सेक्शन सर्जरी के उपरान्त चाइल्ड बर्थ किया गया है। इसी कारण सिजेरियन आपरेशन के बाद शारीरिक संबंध बनाने पर असहज महसूस कर सकती हैं आपको घवराहट आदि भी हो सकती है। आप पति पत्नि इन क्षणों को यादकार एवं रोमेंटिक बनाने के लिए ल्यूब्रीकेंट का प्रयोग कर सकते हैं। आप यौन संबंध बनाने से पूर्व अपने डाक्टर से अपने लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन की सलाह भी ले सकती है, क्योंकि डाक्टर को पता है कि आप को कहाँ और कितना चीरा लगा है तथा कितने टांके आये हैं। सिजेरियन डिलीवरी के बाद संबंध बनाने से पूर्व सही सेक्स पोजीशन का चुनाव करना नितान्त आवश्यक है।आपके द्वारा गलत पोजीशन का प्रयोग करने पर आपको भविष्य में दिक्कतों का सामना करना पड सकता है।

आरामदायक सेक्स पोजीशन के प्रयोग से आपको चरम की आनन्द की प्राप्ति होगी साथ ही आपके पार्टनर को भविष्य में किसी प्रकार की सामना भी नहीं करना होगा। अतः मैथुन के लिए कम्फर्टेबल पोजीशन का ही चयन करें।

  • Cuddle Position – कडल पोजीशन
  • Spooning Position – स्पूनिंग पोजीशन
  • Cowgirl Position – काउगर्ल पोजीशन
  • Woman on Top – वूमेन ऑन टॉप

सिजेरियन डिलीवरी के बाद मिशिनरी सेक्स पोजीशन का प्रयोग करने से बचें। इस सेक्स पोजीशन का प्रयोग आपके टांको वाले एरिया तथा घाव पर अधिक दबाव डालता है, जो आपको दर्द दे सकता है। आप इंटरकोर्स के लिए ऐसी पोजीशन का प्रयोग करें जिसमें स्त्री ऊपर रहे जिससे कि उसके ऑपरेट एरिया पर कम दबाव पडे।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद बर्थ कंट्रोल का उपयोग करें

यदि आप सी सेक्शन के बाद फिजीकल रिलेशनशिप बनाने की सोच रही हैं, तो शारीरिक संबंध बनाते समय गर्भनिरोधक का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। यदि आप कोन्ट्रासेप्टिव पिल्स का उपयोग नहीं करेंगी तो आपके पुनः गर्भ धारण करने के अवसर बढ जाते हैं जो सिजेरियन के तुरंत बाद ठीक नहीं है। यह आपको भविष्य में समस्या उत्पन्न कर सकता है। बाजार में विभिन्न प्रकार के बर्थ कंट्रोल पिल्स (Birth Control Pills / Contraceptive Pills) उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपने डाक्टर्स से परामर्श करने के उपरान्त प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप अपने न्नहें बच्चे को स्तनपान (Breast Feeding) भी करा रहे हैं तो बाजार में ऐसे दवाओं के विकल्प भी उपलब्ध हैं जिन्हे आप ब्रेस्ट फीडिंग के साथ साथ भी प्रयोग कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आपका साथी निरोध (कण्डोम) का प्रयोग करे।

C Section डिलीवरी के बाद संबंध बनाने के टिप्स

यदि आप सिजेरियन आपरेशन के बाद प्रथम बार अपने साथी के साथ यौन संबंध बनाने जा रही हैं तो निम्न बातों का अवश्य ध्यान रखें।

  • सिजेरियन डिलेवरी के बाद यदि आपके पेरिनियम एरिया में चीरा या टांके लगे हैं तो घाव ठीक होने तक इंटरकोर्स न करें।
  • सिजेरियन ऑपरेशन के बाद पहली बार संबंध बनाने के लिए कंफर्टेबल सेक्स पोजीशन का उपयोग करें।
  • ऑपरेशन से डिलीवरी (प्रसव) के बाद संबंध बनाना प्रारम्भ करने से पहले अधिक से अधिक फोरप्ले करें, ऐसा करने से आपका शरीर योन संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाता है।
  • सी सेक्शन प्रसव के बाद पहली बार संबंध बनाने के लिए आप अपनी योनि को सम्भोग के लिए रेडी करें, इसके लिए आप स्वयं को अपनी अंगुलियों की मदद से उत्तेजित कर वजाइना को ल्यूब्रीकेट करें।
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद अधिकांश महिलाओं की वजाइना शुष्क हो जाती है तो आप किसी अच्छे स्नेहक का उपयोग कर मैथुन कर सकते हैं।
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद पहली बार संबंध बनाने पर यदि आपको परेशानी आ रही है तो अपने साथी को रोक दें तथा अपने पार्टनर से अपने क्लिटोरिस एरिया को सहलाने के लिए कहें। जब आप उत्तेजना के चरम पर हो तब अपने साथी को लिंग प्रवेशन के लिए कहें।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद डॉक्टर से कब मिलें

यदि आपके सिजेरियन आपरेशन को 6 से 8 सप्ताह व्यतीत हो चुके हैं परन्तु अब भी आपको शारीरिक संबंध बनाने में समस्या जैसे दर्द का होना, जलन आदि आ रही है तो आपको अपने गाइनी को इस समस्या के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। अगर आपको सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अधिक दर्द, डिस्चार्ज या रक्तस्त्राव होता है तो अपने चिकित्सक से बात करें।

मेरी योनि सामान्य स्थिति में कब तक आ जाएगी?

अवधारणा है कि शिशु को जन्म देने के उपरान्त महिला की योनि ढीली हो जाती है तथा थोडी फैल जाती है। परन्तु यह बात भी ध्यान देने योग्य है महिला की योनि कुछ समय पश्चात रिकवर कर पूर्व की स्थिति में भी आ जाती है। आप की वजाइना अपने वास्तविक माप में आयेगी या नहीं यह इन मापदण्डो पर आधारित हैः-

  • आनुवांशिक
  • आपने कितने बच्चो को जन्म दिया है।
  • आप कीगल एक्सरसाइज करती हैं या नहीं।
  • शिशु का आकार एवं वजन।

निष्कर्ष 

महिलाओं में जब प्राकृतिक रूप से डिलीवरी नहीं हो पाती है, तो बच्चा पैदा करने के लिए सिजेरियन डिलीवरी की जाती है, जिसमें पेट के कुछ हिस्से को काट कर बच्चे को बाहर निकाला जाता है, तथा पुनः पेट को सिल दिया जाता है। जिससे कुछ समय पश्चात पेट वैसे ही पुनः हो जाता है। किंतु सिजेरियन डिलीवरी होने के पश्चात कुछ विशेष प्रकार की सावधानियां रखनी पड़ती हैं, जिससे कि पेट में जो कट लगाया जाता है। उसमें किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना होने पाए। इसलिए पुरुषों को सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब संबंध बनाना चाहिए, इस बात का बहुत विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे कि किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना होने पाए।

Author Profile

Dr. Pankaj Verma
हमारी टीम ACPP.MD में डॉक्टर पंकज मुख्य चिकित्सक सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, तथा प्रारम्भिक समय में चिकित्सा के क्षेत्र में इन्होंने नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गुरुग्राम में चिकित्सक तथा सेक्सोलॉजिस्ट के रूप में कार्य किया है। डॉ पंकज वर्मा ने MD Medicine की डिग्री PGIMER Chandigarh से व डायबिटीज में UK से Fellowship तथा संधिवातीयशास्त्र में PGC की डिग्री USA से किया है, और डॉ पंकज वर्मा ने मनोचिकित्सा और परामर्श में परास्नातक किया हुआ है, वर्तमान समय में पंकज वर्मा अपनी सेवाओं को MBBS डॉक्टर के रूप में AIIMS नई दिल्ली में दे रहे हैं। अपने अनुभव तथा शिक्षा के आधार पर डॉक्टर पंकज वर्मा हमारी टीम ACPP.MD के साथ पिछले कई वर्षों से मुख्य चिकित्सक सलाहकार के रूप में भी कार्यरत हैं, जो समय-समय पर आप सभी के लिए गठिया रोग, गुप्त रोग, तथा मनोचिकित्सा स्वास्थ्य से संबंधित सलाह प्रदान करते हैं, जिनकी सलाह के पश्चात तथा दवाइयां प्रयोग करने से हजारों लोगों ने अपनी बीमारी से संबंधित समस्याएं ठीक की हैं।

Leave a Comment